हेली मंडी प्राइमरी स्कूल में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी
हेली मंडी प्राइमरी स्कूल में मिली युवक की डेड बॉडी , "मर्डर"
20 वर्षीय युवक की लहू लुहान डेड बॉडी स्कूल के बरामदे में पाई गई
शुक्रवार स्कूल खुलने पर हेड मास्टर ने सबसे पहले देखा और पुलिस को बताया
मृतक के सिर और चेहरे के अलावा शरीर पर भी बताए गए चोट के निशान
डेड बॉडी मिलने की सूचना पर स्कूल सहित हेली मंडी क्षेत्र में मच गई खलबली
आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस के द्वारा डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतह सिंह उजाला
हेलीमंडी । सामान्य दिनों की तरह ही गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हेली मंडी शुक्रवार को सुबह खुला, यहां मुख्य अध्यापक बाबूलाल पहुंचे । मुख्य अध्यापक बाबूलाल ने स्कूल परिसर का मुआयना किया तो स्कूल के अंतिम छोर पर बरामदे में खून से लथपथ अज्ञात युवक की डेड बॉडी देख पाव नीचे जमीन निकल गई। बिना देर किए मुख्य अध्यापक बाबूलाल के द्वारा हेली मंडी पुलिस को इस विषय में सूचना दी गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए हेली मंडी चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश दलबल सहित मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में पटौदी थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में खून से लथपथ डेड बॉडी की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ सहित हेलीमंडी क्षेत्र में खलबली मच गई। इसी बीच पुलिस के द्वारा सबसे पहले मृतक युवक के फोटो खींचकर उसकी पहचान के लिए गंभीर प्रयास किए गए।
मृतक युवक की पहचान लगभग 20 वर्ष रवि पुत्र बृजपाल मूल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मौजूदा समय में युवक अपने परिजनों के साथ टोडापुर में ही किराए पर रह रहा था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ता दल के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक युवक की रात भर घर से गायब रहने पर तथा स्कूल में डेड बॉडी मिलने की सूचना के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया है की सबसे पहले मृतक युवक के भाई के द्वारा पुलिस को बताया गया उसका भाई रात भर से गायब है। इसके बाद जब मृतक के फोटो दिखाए गए, तो उसने पहचान की। इसी बीच मृतक युवक के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा रहा की युवक की बेरहमी से हत्या की गई और घटना के समय एक से अधिक लोगों के होने की संभावना व्यक्त की जा रही है । मृतक के चेहरे और सिर पर तेज धारदार नुकीले पत्थर या किस अन्य हथियार से चोट की गई है। कथित रूप से जहां पर डेड बॉडी स्कूल बरामदा परिसर में बताई गई वहीं पर ही आसपास में शराब की खाली शीशी में अन्य खानपान का सामान भी पड़ा हुआ बताया गया। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि नशा करते समय आपसी विवाद में ही इस जघन्य ने हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस अपराधियों की संख्या और उनकी पहचान के लिए स्कूल तथा आसपास बिल्डिंग में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की भी जांच कर रही है। इसी कड़ी में लोगों के बीच से यह भी चर्चा सुनी गई है मौके पर पहुंचे परिजनों को कहते सुना गया कि युवक नशे का आदी था तथा वह मेहनत मजदूरी का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने उपलब्ध शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच पड़ताल तेज कर दी है।