पटौदी में महिला से गैंग रेप

By :  Newshand
Update: 2026-04-05 11:51 GMT

पटौदी में महिला से गैंग रेप

महिला से रेप का यह मामला पटौदी थाना अंतर्गत का ही बताया गया

महिला ने पटौदी के ही एक पूर्व पार्षद और उसके सहयोगी पर लगाए आरोप

पुलिस में शिकायत देने की बात कहने को पर जान से मारने की दी गई धमकी

पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज , जांच जारी

फतह सिंह उजाला

पटौदी। निकाह के बाद पति से अनबन के चलते अपने मायके रह रही महिला और पति के बीच सलाह नाम करवाने का झांसा देकर विवाहित महिला से गैंगरेप किया जाने का मामला पटौदी थाना में दर्ज किया गया है। यह मामला पीड़ित विवाहित महिला की द्वारा दी गई शिकायत पर दर्ज किया गया और पुलिस के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। पीड़ित महिला ने पटौदी नगर पालिका के ही एक पूर्व पार्षद और उसके सहयोगी पर डराने, धमकाने के गंभीर आरोप लगाते हुए अपने साथ रेप किया जाने का मामला दर्ज करवाया है।

पटौदी पुलिस में दर्ज प्राथमिक सूचना रपट और पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक करीब 8 वर्ष पहले महिला का निकाह फरीदाबाद हुआ था। निकाह के बाद से ही पति से अनबन के चलते वह अपने मायके पटौदी वापस लौट कर रह रही थी । लंबे समय तक किसी भी स्तर पर दोनों पक्ष के बीच फैसला नहीं होने पर इसी अनबन के चलते पटौदी कोर्ट में दहेज का भी मामला विचाराधीन है। महिला के मुताबिक वर्ष 2024 में पटौदी के ही पूर्व पार्षद और उसका सहयोगी महिला के संपर्क में आया तथा ससुराल पक्ष से सलाहनामा करवाने और यह बात परिजनों को नहीं बताने की बात बोलते बहका कर होटल में ले जाकर बलात्कार किया। यह बात किसी को भी बताने पर बदनामी करने के साथ-साथ धमकी देते हुए शारीरिक शोषण करता रहे।




पीड़िता के आरोप अनुसार पूर्व पार्षद के द्वारा पटौदी में ही बनाए गए अपने नए आवास पर बुलाया और यहां भी पूर्व पार्षद उसके सहयोगी के द्वारा बलात्कार किया गया। आवास के अलावा पटौदी के अलग-अलग होटल में दोनों के द्वारा महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसके शारीरिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं । इसी वर्ष फरवरी महीने में पूर्व पार्षद के द्वारा अपने नए मकान पर महिला को बुलाया गया । जहां पर उसका सहयोगी पहले से मौजूद था। दोनों ने बलात्कार किया और मुंह बंद रखने की धमकी दी। पीड़ित महिला के मुताबिक जब वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के लिए जा रही थी, तो पूर्व पार्षद ने अपनी पत्नी के साथ बाजार में उसके साथ मारपीट की और कारवाई किया जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई । पीड़िता के द्वारा पटौदी थाना पुलिस को इस संदर्भ में विस्तार से शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के द्वारा पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2 ) एम, 70 (1), 351 (दो ) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।

Tags:    

Similar News