REWARI NEWS-भूपेंद्र हुड्डा ईडी और सीबीआई के डर से कर रहे भाजपा की मदद : अभय चौटाला

By :  Newshand
Update: 2024-06-22 10:27 GMT


- भाजपा सरकार दे रही दिल्ली को पानी, अगर इनेलो की होती सरकार तो एस वाई एल में अपना हिस्सा लिए बगैर नहीं देते एक बूंद भी पानी

- विधानसभा चुनाव में बनाएंगे अलग संगठन कांग्रेस और भाजपा को नहीं करेंगे शामिल, जजपा को भी शामिल करने पर दिया जवाब

न्यूज हैंड ब्यूरो , रेवाड़ी।

ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला शनिवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लेने शहर की जाट धर्मशाला में पहुंचे।

इस मौके पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने पूर्व मुख्यमंत्री को मनहूस बताते उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। कार्यकर्ता सम्मेलन को दर्जन भर वक्ताओं ने संबोधित किया।

बाद में उन्होंने पत्रकार वार्ता को भी सम्बोधित करते हुए टू उन्होंने भाजपा सरकार और हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पानी के मुद्दे पर भी जमकर बोले।

उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस राष्ट्रीय स्तर पर बना था, जिसका प्रदेश स्तर पर कोई असर नहीं है। विधानसभा में इनेलो एक अलग संगठन बनाएगी जिसमे अनेक पार्टियों से बात करके उन्हें संगठन में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी। जब किसी पार्टी का ग्राफ गिरता है तो उसके नेता उसको छोड़ जाते हैं।

अभय ने कहा कि कांग्रेस के कई सीनियर लीडर जल्द कांग्रेस को अलविदा कहने वाले हैं। इनेलो विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को फायदा देने के लिए कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव लड़ने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जब वे दीपेंद्र हुड्डा के लिए मुझसे वोट मांग सकते हैं तो क्या राज्यसभा को लेकर मुझसे बात नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक राज्य सभा सीट मिले इसको लेकर हुड्डा भाजपा की मदद कर रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव लाकर भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को आक्सीजन देने का काम भी किया।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो गलत काम किए हैं, उनके कारण ईडी और सीबीआई का डर है, जिस दिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरह विरोध करेंगे, उन्हें भी उठाकर अंदर कर दिया जाएगा।

अभय चौटाला ने दिल्ली में चल रहे जल संकट पर कहा कि दिल्ली में कोई जल संकट नहीं है, बल्कि जल संकट हरियाणा में है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एस वाई एल का पानी हरियाणा को देने से रोका हुआ है और वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पानी के लिए रो रही है। हरियाणा में बीजेपी की सरकार है जो उन्हें अभी पानी दिया जा रहा है, अगर प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार होती तो नहर बंद कर दी जाती और एक बूंद पानी दिल्ली को तब तक नहीं दिया जाता ज़ब तक हरियाणा को उसके हिस्से का एस वाई एल का पानी नहीं मिल जाता।

उन्होंने कहा कि इनेलो द्वारा अलग गठबंधन बनाए जाने में जजपा को शामिल करने पर बोले अगर हमारा परिवार ही ठीक होता तो 2019 में भाजपा नहीं बल्कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की सरकार बनती। जजपा - भाजपा की एजेंट है और उसी के रूप में उन्होंने काम किया है। उन्होंने भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, जिला अध्यक्ष डा. राजपाल यादव, विनोद शर्मा, विजय जैलदार, वरुण गांधी, सूबे सिंह प्रजापत, जगदीश प्रसाद डहीनवाल समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News