पटौदी जाटोली मंडी परिषद क्षेत्र में सुविधाओं और विकास पर गंभीर चर्चा

By :  Newshand
Update: 2026-04-08 11:46 GMT

परिषद के वार्ड पांच में सौंदर्य करण और मूलभूत सुविधाओं की मांग

पार्षद राकेश कुमार बबल प्रजापत ने मंत्री विपुल गोयल को सौपा ज्ञापन

मंत्री विपुल गोयल पहुंचे युवा समाजसेवी कमल गोयल पाटोदिया के ऑफिस

पटौदी जाटोली मंडी परिषद क्षेत्र में सुविधाओं और विकास पर गंभीर चर्चा

फतह सिंह उजाला

जटोली। नवगठित पटौदी जाटोली मंडी परिषद के चुनाव उपरांत आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आने के बाद अभी तक मुख्य रूप से आरोप प्रत्यारोप लगाए जाने ही देखने के लिए मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ पार्षद ऐसे भी हैं, जिनका फोकस अपने निर्वाचन क्षेत्र अथवा वार्ड के विकास और मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की तरफ ही बना हुआ है। यह बात कहकर किसी पार्षद अथवा व्यक्ति विशेष की पीठ नहीं थपथपाई जा रही। जो हकीकत है ,उसी को आम जनता की नजरों से बयां किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पटौदी जाटोली मंडी परिषद वार्ड पांच नंबर के पार्षद राकेश कुमार बबल प्रजापत के द्वारा हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल को अपने निर्वाचन क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित विकास कार्यों के संदर्भ में ज्ञापन सोपा गया । मंत्री विपुल गोयल, युवा समाजसेवी सेठ कमल गोयल पाटोदिया के अनुरोध पर जाटोली स्थित उनके प्रतिष्ठान कमल आयरन स्टोर पर विशेष रूप से पहुंचे। यहां आगमन पर सेठ धर्मपाल गोयल, विधायक मुकेश शर्मा, हेली मंडी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता शेष, सुरेश यादव सहित अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के द्वारा मंत्री गोयल का अभिनंदन किया गया।

इसी मौके पर पार्षद राकेश कुमार बबल प्रजापत के द्वारा मंत्री विपुल गोयल को सौंप गए ज्ञापन में ध्यान आकर्षित किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र अथवा वार्ड हेली मंडी के बाजार अथवा मार्केट के दायरे में आता है । बाजार के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए वह यहां सौंदर्य करण करवाना चाहते हैं। इस विषय में बाजार के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के द्वारा भी मांग की जाती रही है। उन्होंने बताया बाजार का ऐतिहासिक महत्व देखते हुए यहां सौंदर्य करण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाना समय की मांग भी बना हुआ है। इस विषय में उनके द्वारा परिषद में भी अनुरोध करते हुए मांग पत्र सौंप गए हैं। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद परिषद अधिकारियों की तरफ से सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

राकेश बबल प्रजापत के मुताबिक वार्ड पांच नंबर की भौगोलिक स्थिति 80 प्रतिशत आबादी वाली है। इस वार्ड के साथ लगते हुए विभिन्न वार्ड सरकार के द्वारा एप्रूव्ड है । लेकिन अप्रूव्ड क्षेत्र के अनुसार ने तो मूलभूत सुविधाएं हैं और ना ही विकास के कार्य हो पा रहे हैं । यहां पर मुख्य रूप से बिजली, पानी, सीवर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाना जनहित में बहुत जरूरी है । उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल से अनुरोध किया है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में विकास कार्य और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की स्वीकृति प्रदान करें। इसके अलावा संबंधित विभाग को भी निर्देश देते हुए मंजूरी प्रदान किए जाने के आदेश जारी किए जाएं।

Tags:    

Similar News