हेली मंडी में BJP नेताओं की चेतावनी पार्टी में फिर उठेगा विद्रोह?

By :  Newshand
Update: 2026-04-08 12:52 GMT

 भाजपा नेताओं की बीजेपी को चेतावनी तो फिर विद्रोह होगा !

पार्षद से लेकर पीएम तक भाजपा के फिर भी काम ना होना अफसोस की बात

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद विनोद शर्मा के नेतृत्व में चेयरमैन प्रवीण को ज्ञापन

रामपुर टोडापुर हेली मंडी रोड को मानसून से पहले बनाए जाने की मांग

फतह सिंह उजाला

हेलीमंडी। बिगड़ा मौसम कहे या फिर प्री मानसून। इस माहौल अथवा वातावरण में विद्रोह की चिंगारी फूटती दिखाई दे रही है। भाजपा नेताओं और भाजपा के ही पूर्व पार्षदों के द्वारा साफ-साफ चेतावनी दी गई है कि समय रहते जी का जंजाल बने रामपुर टोडापुर हेली मंडी के बीच सड़क का निर्माण नहीं किया गया ? तो फिर विद्रोह के अलावा अन्य कोई विकल्प अथवा रास्ता सामने दिखाई नहीं दे रहा।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद विनोद शर्मा के नेतृत्व में पटौदी जाटोली मंडी परिषद के चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया को ज्ञापन सौंप कर रामपुर हेली मंडी सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बनवाया जाने की मांग की गई है। इस मौके पर विशेष रूप से परिषद के ही पार्षद राकेश कुमार बबल प्रजापत, करतार नैनवा, पार्षद रवि चौहान, देवेंद्र शर्मा, विजय शर्मा सहित अन्य नागरिक भी मौजूद रहे। चेयरमैन परवीन के द्वारा आश्वासन दिया गया कि परिषद और विधायक विमला चौधरी इस सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने के लिए गंभीर रूप से प्रयासरत हैं । इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी ज्ञापन अथवा मांग पत्र दिया जा चुका है।



भाजपा नेताओं ने अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा पार्षद बीजेपी के, परिषद के चेयरमैन भाजपा के, विधायक भाजपा की, सांसद भाजपा के, मुख्यमंत्री बीजेपी के, यहां तक की प्रधानमंत्री भी भाजपा के ही हैं । फिर ऐसा क्या और कौन से कारण है ? जो की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है? भाजपा नेता विनोद शर्मा ने कहा है कि बरसात अथवा मानसून से पहले ही पुराना हेली मंडी से लेकर टोडापुर होते हुए रामपुर तक विभिन्न गांव के हजारों लोगों बुजुर्गों युवाओं नौकरीपेशा लोगों की लाइफ लाइन रामपुर रोड का निर्माण करवाया जाए।



बरसात के दिनों में तो इस सड़क मार्ग से आना-जाना हादसों को न्योता देना है । बिना मानसून अथवा बरसात के ही इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह पानी भरा रहता है। जिसके कारण नित्य प्रति प्रातः अंधेरे में और देर रात इस सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। फसल बेचने के समय किसान वर्ग को अनाज से भारी वाहन लाने में सबसे अधिक परेशानी होती है । आगामी तीन माह में सड़क मार्ग का निर्माण नहीं किया गया, तो फिर विद्रोह के अलावा अन्य कोई विकल्प सामने दिखाई नहीं दे रहा है।

Tags:    

Similar News