Ambala News -अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 20.66 लाख

By :  Newshand
Update: 2024-06-11 19:36 GMT


युवक के पिता ने की सीएम को शिकायत, सीएम नायब सैनी के आदेश पर मामला दर्ज

अम्बाला, न्यूज हैंड ब्यूरो/पूर्ण सिंह

बराड़ा उपलमंडल के गांव झाडूमाजरा निवासी एक युवक से एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख 66 हजार ले लिए और अमेरिका की बजाय अन्य देश में भेज दिया। झाड़ूमाजरा निवासी मुलतान सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को दी शिकायत में कहा कि जींद के गांव रामराइ निवासी विनोद कुमार ने उसके भाई जसवंत सिंह के बेटे को अमेरिका भेजा था और विनोद का उनके गांव में आना जाना था। मुलतान की उससे जान पहचान हो गई और मुलतान ने विनोद को उसके बेटे जरनैल सिंह को अमेरिका भेजने के बारे में बात की। विनोद कुमार ने मुलतान सिंह को कहा कि अमेरिका से स्कीम आई हुई है, जिसके तहत उसका बेटा 20.66 लाख में अमेरिका जा सकता है। मुलतान सिंह ने विनोद को 20 लाख 66 हजार रूपयें अपना खेत बेच कर व 5 लाख अपने भाई जसवंत सिंह से उधार लेकर दे दिये। विनोद कुमार ने सानेगन वीजा लगाकर जरनैल सिंह को विदेश भेज दिया और उसे डकार शहर में एक कमरे में बंधक बनाकर 4 महीने तक रखा और उसे प्रताड्ति किया। मुलतान सिंह ने विनोद से जब पूछा तो विनोद ने कहा कि जरनैल सिंह रास्ते में है जल्द ही अमेरिका पहुंच जायेगा। उसने जरनैल सिंह के माध्यम से कुछ पैसे भी मंगवाये जोकि मुलतान सिंह ने जीतू पटेल के खाते में जमा करवा दियें। जरनैल सिंह को मुलतान सिंह ने अपने खर्चे से भारत वापिस बुलवाया जोकि 1,80,000 रू. खर्च हुआ। मुलतान सिंह ने कहा कि जब मैने विनोद कुमार को कहा कि आपने मेरे साथ धोखा किया है आपने मेरे पुत्र को अमेरिका भेजने के जगह उसे किसी दूसरे देश में बंधक बनाकर प्रताडित किया हैं। जिस पर उसने मुझे धमकाते हुए बोला कि मैने किसी के कोई पैसे नही देने है। मुझे जान से ही मारने की धमकी देकर बोला कि मैं किसी से नही डरता। मुलतान सिंह ने बताया कि विनोद के खिलाफ थाना छप्पर में विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठगने की एफआईआर दर्ज है व थाना मुलाना में शिकायत दर्ज है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News