Ambala News-मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की गई जान

By :  Newshand
Update: 2025-04-30 20:40 GMT


अम्बाला, पूर्ण सिंह

अंबाला शहर के मोती नगर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोती नगर में एक कच्चे मकान की छत में लगा लोहे का गार्डर और छत भर भरा कर गिर गई। छत गिरने से उसे समय परिवार में मौजूद तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। छत गिरने की सूचना पाते ही प्रशासन पूरे अम्ल के साथ मौकाये वारदात पर पहुंचा। दलों को तुरंत एंबुलेंस में लिटाकर अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में जावेद उम्र 35 साल, उसकी धर्मपत्नी अनु उम्र 32 साल और इनका पांच साल का बेटा नूर मोहम्मद शामिल हैं।

दरअसल शहर में मोती नगर में रहने वाला ये परिवार दोपहर के वक्त जब खाना खा रहा था उस वक्त घर की छत गिर गई। फिलहाल तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी मोती नगर में छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद वे भी नागरिक अस्पताल पहुंचे इससे पहले मौके पर जाकर देखा तो घर बहुत पुराना था और घर की हालत भी ठीक नहीं थी।

जानकारी देते हुए पीएमओ रेणु ने बताया कि उनके पास शाम लगभग 4 बजे एक बच्चा और एक कपल आया जो पहले से ही मृत थे। फिलहाल तीनों के शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Tags:    

Similar News