समगोली में वीरवार देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग मामले में गिरफ्तार


आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड पर

एक आरोपी सतीश कुमार भी बुरी तरह जख्मी

रोहित गुप्ता

डेराबस्सी 1,सितम्बर

नजदीकी गांव समगोली में वीरवार देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। एक आरोपी सतीश कुमार भी बुरी तरह जख्मी है जिसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका कहना है कि हमलावरों से बचाने के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। बहरहाल, सतीश के बयान लिए जाने अभी बाकी हैं।

वीरवार देर रात कि इस घटना में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी मनिंदर सिंह को गिरफ्तार है। उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर मनिंदर सिंह, सतीश कुमार और सतीश के बेटे संजीव कुमार उर्फ ​​मोंटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव समगोली ट्रक खड़ा करने को लेकर उनके बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। इसमें गंभीर चोटें सतीश कुमार पुत्र जिला सिंह को आई है परंतु फायरिंग के कारण पुलिस ने सतीश, उसके बेटे और साथी मनिंदर समेत उनके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अस्पताल में आरोपी सतीश कुमार ने बताया कि बाड़े के पास उनका और अशोक का ट्रक खड़ा था। अपना ट्रक निकालने के लिए रास्ता न होने पर उन्होंने अशोक के घर से चाबी मंगाई जिसे लगाते समय ड्राइवर दरवाजे का लॉक टूट गया। इसी बात पर बवाल मच गया और सतीश के मुताबिक अशोक, राहुल और हिम्मत ने उसे पर लोहे की राॅड और गंडासी से हमला कर दिया। उसके बेटे के दोस्तों ने बचाने की कोशिश की। जब नहीं माने तो किसी ने हवाई फायर किए। तब जाकर उसे हमलावरों ने छोड़ा। फायरिंग के चलते अशोक गुट ने 100 नंबर पर पहले कॉल कर दी जबकि वह ईलाज के चलते वह पुलिस को शिकायत नहीं कर सका। अभी तक पुलिस ने उसके बयान दर्ज नहीं किए हैं।

इस बारे जांच अफसर एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि मनिंदर सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है। आरोपी पक्ष में शामिल सतीश कुमार के जख्मी होने की सूचना अस्पताल से मिली है। वह तीन बार अस्पताल जा आए हैं परंतु मेडिकल जांच के चलते उसके बयान नहीं लिए जा सके हैं, न ही उसे गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को मामले की जांच बयान लेने के बाद आगे बढ़ाई जाएगी।

Related Articles
Next Story
Share it