TARAWADI NEWS-कांग्रेस जैसी पार्टियों के अभी तक संगठन तक नहीं : मीना चौहान रायसन

कार्यकर्त्ताओं की बदौलत ही भाजपा का संगठन सबसे मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों में देश व प्रदेश की जनता को खरा विश्वास है।


बोली :- बूथ व पन्ना प्रमुख भाजपा संगठन की रीढ़ की हड्डी

तरावड़ी, 10 अप्रैल (न्यूज हैंड ब्यूरो /रोहित लामसर)।


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान रायसन ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। कार्यकर्त्ताओं की

बदौलत ही भाजपा का संगठन सबसे मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों में देश व प्रदेश की जनता को खरा

विश्वास है। वह हल्के के गांव गोंदर समेत कई ग्रामीण इलाकों में संबोधित कर रही थी। हल्के में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक मंडल

महामंत्री रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान रायसन ने लोकसभा

चुनाव के निमित बूथ अध्यक्ष, पालक, बीएलए-2 और पन्ना प्रमुखों से विस्तार मे चर्चा कर उन्हें चुनावों का कार्यभार सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से

चुनाव वाले दिन प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओ के कार्य निर्धारित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने कहा कि

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा का संगठन सबसे मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी का संगठन राष्ट्रीय स्तर

पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर के प्रदेश अध्यक्ष के नीचे प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री,

बी.एल.ए-2, शक्ति केंद्र प्रमुख, पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख तक संगठित हो चुका है। इसी प्रकार सभी मोर्चों के संगठन तैयार हैं, जबकि कांग्रेस

जैसी पार्टियों के अभी तक जिला अध्यक्ष तक नहीं बने है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की बैकबोन अर्थात रीड की हड्डी उसके

कार्यकर्ता होते हैं और भाजपा में बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के संगठन की सबसे मजबूत कड़ी अर्थात रीड की हड्डी है।

इस अवसर पर मीना चौहान 'रायसन' मुख्य वक्ता के अलावा किसान मोर्चा के सदस्य कृष्ण सेन, शक्ति केंद्र प्रमुख शमशेर राणा, रविंद्र राणा

, नरेंद्र राणा, सुभाष, नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ राणा, महिपाल लांग्यान, दीपक आर्य, राजकुमार राणा, राजपाल, गौरव त्यागी, सतीश

पहलवान, महिपाल, रामकिशन जांगड़ा समेत काफी समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles
Next Story
Share it