हरियाणा के सोहना में फार्म हाउस मालिक की हत्या, नौकर निकला हत्यारा, दिल्ली से गिरफ्तार

सोहना इलाके के फार्म हाउस में मालिक की हत्या, हत्यारोपी नौकर दिल्ली से गिरफ्तार

आरोपी ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया

आरोपी की पहचान खेमचंद (65), निवासी हीरापुर खुर्द, बुलंदशहर के रूप में हुई

इस्तेमाल किया गया हथियार (दरांत) घटनास्थल से बरामद कर लिया

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम 7 अप्रैल । सोहना इलाके के हरचंदपुर बस अड्डा के पास स्थित एक फार्म हाउस में मालिक की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी नौकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 6 अप्रैल को पुलिस चौकी निमोठ, थाना सदर सोहना को सूचना मिली थी कि एक फार्म हाउस में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान राहुल (36), निवासी गांव घाटा, गुरुग्राम के रूप में की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फिंगरप्रिंट और सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया।

मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें बताया गया कि फार्म हाउस की देखरेख के लिए खेमचंद नामक व्यक्ति को रखा गया था। घटना के बाद से वह गायब था और उसका फोन भी बंद आ रहा था, जिससे उस पर शक गहरा गया। अपराध शाखा सोहना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 अप्रैल को आरोपी खेमचंद (65), निवासी हीरापुर खुर्द, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।




पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 20 वर्षों से मृतक के यहां काम कर चुका था। डेढ़ वर्ष पहले विवाद के चलते वह काम छोड़ गया था, लेकिन बीच-बीच में आता-जाता रहता था। हाल ही में वह दो महीने पहले फिर से काम पर लौटा था।

आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा मारपीट किए जाने से वह रंजिश रखता था। इसी के चलते 5 अप्रैल की रात उसने फार्म हाउस में रखे दरांत से राहुल की गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार होकर दिल्ली चला गया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार (दरांत) घटनास्थल से बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच जारी

Related Articles
Next Story
Share it