डेराबस्सी -जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवक पर हमला
गंभीर रूप से जख्मी, डेराबस्सी अस्पताल में करवाया भर्ती
न्यूज हैंड ब्यूरो /रोहित गुप्ता
डेराबस्सी 9, जुलाई
डेराबस्सी नगर काउंसिल के अंतर्गत आने वाले गांव सैदपुरा का एक युवक अपने दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहा था तो गांव के कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। जसकरन सिंह 23 पुत्र मंजीत सिंह निवासी सैदपुरा और दोस्त मनिंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी गांव पंडवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन लोगों को सिर में चोट लगी। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 32 रेफर कर दिया गया। इस घटना के दौरान मनी का तीसरा दोस्त सैदपुरा निवासी बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला पुरानी रंजिश का है।
अस्पताल में उपचाराधीन जसकरन सिंह ने बताया कि सोमवार को जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद वह अपने दोस्तों मनिंदर और मनी के साथ डेराबस्सी से कार में घर के लिए चला था। गांव फिरनी पर जाकर गाड़ी खराब हो गई। इसी बीच गांव के ही करीब 10 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर ईंट फेंकना शुरू कर दिया। ईंटों के प्रहार से उसके कान का आधा हिस्सा कट गया और उसके सिर पर कई चोटें आईं और उसके दोस्त मनिंदर को भी कई चोटें आईं जबकि मणि बच गया। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के एक युवक का जन्मदिन भी था जिसके कारण उक्त लोग साथ थे। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से सभी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।