Tarawadi News-सरकार के 9 वर्षों में बदली हरियाणा के विकास की दशा व दिशा : गुरमेज गोंदर
भाजपा ने किया भ्रष्टाचार पर प्रहार, भाई-भतीजावाद खत्म, प्रदेश का करवाया एक समान विकास;
फोटो : भाजपा के वरिष्ठ नेतागुरमेज गोंदर।
सरकार के 9 वर्षों में बदली हरियाणा के विकास की दशा व दिशा : गुरमेज गोंदर
भाजपा ने किया भ्रष्टाचार पर प्रहार, भाई-भतीजावाद खत्म, प्रदेश का करवाया एक समान विकास
तरावड़ी, 10 अप्रैल (न्यूज हैंड ब्यूरो /रोहित लामसर)।
भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरमेज गोंदर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसमें देश-प्रदेश में सभी वर्ग के लोगों का हमेशा भला किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल के नेतृत्व में आज से 9 वर्ष पहले व्यवस्था परिवर्तन कर प्रदेश के समावेशी विकास की जो परिकल्पना की गई थी, आज उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 9 सालों का कार्यकाल व्यवस्था परिवर्तन, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास, संवेदनशील व पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय उत्थान का साक्षी रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरमेज गोंदर ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल की सरकार के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने ऐसी व्यवस्था कायम की है, जिसने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद को खत्म कर प्रदेश का एक समान विकास किया है। आज हरियाणा के विकास की दशा व दिशा पूरी तरह बदल गई है। गुरमेज गोंदर ने कहा कि आज प्रदेश के खेतों में अनाज की भरपूर पैदावार हो रही, किसान खुशहाल है, उद्योग का पहिया तेजी से घूम रहा है, विश्व स्तर का इन्फ्रास्ट्रक्चर, गरीब से गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और युवा स्वाभिमानी एवं स्वावलंबी बन रहे हैं। नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरमेज गोंदर ने कहा कि आज यह कहते हुए गर्व है कि आज परिस्थितियां एकदम बदली हुई हैं। भाजपा ने नेक नीयत और बुलंद इरादों के साथ जनता के अविश्वास को विश्वास में बदला है। निराशा को आशा में बदला है। व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। जन-आकांक्षाएं फलीभूत हो रही हैं और एक नया हरियाणा बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय से संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है। जिसके सुधार के संकल्प के परिणाम आ रहे हैं। अब सरकारी सेवाओं व योजनाओं के लाभ घर बैठे मिलने लगे हैं।